Type Here to Get Search Results !

Click

बीफ के इलजाम में मुस्लिम महिलाओं को सरेआम पीटा, लोगों ने बनाया विडियो, देखती रही पुलिस

मध्य प्रदेशः बीफ के इलजाम में दलित और मुस्लिम के ऊपर हमले रुकने का नाम नही ले रहे हैं। ताजा मामला एम.पी. के मंदसौर का है। मंदसौर एमपी की राजधानी भोपाल से 300 किलोमीटर की दूरी पर  एक कस्बा है जहाँ पे पुलिस के सामने ही दो मुस्लिम महिलाओ की पिटाई हुयी पिटाई होते समय जनता भी तमाशीन बनी रही है कुछ ने इस पूरे मामले का विडियो बनाया है।


पुलिस ने दोनों महिलाओ को रेलवे स्टेशन पे बीफ के मांस की स्मगलिंग के इलजाम में गिरफ्तार किया, पुलिस ने 30 किलो मांस रखने के इलजाम में महिलाओ को गिरफ्तार किया था मांस किस जानवर का है इसकी पुष्टि नही हुई है लेकिन तभी रेलवे स्टेशन पर मौजूद कुछ लोग महिलाओ पर हमला कर देते हैं हमले के वकघ््त पुलिस आसानी से महिलाओ को हमलावर के गिरफ्त में आने देती है वही स्टेशन पे मौजूद आम लोग में से कुछ लोग इस मामले का विडियो बनाने में लग जाते हैं।


भीड़ द्वारा जी भर के पिटाई के बाद पुलिस महिलाओ को थाने ले जाती है जहाँ डाक्टर के प्राथमिक रिपोर्ट में महिलाओ से बरामद मांस को गाय का मांस न होने की पुष्ठी की गयी है वही महिलाओ पे बिना परमिट के मॉस को ले जाने का आरोप लगा कर हिरासत में रखा गया है। पुलिस ने महिलाओ पे हमला करने वालो पे किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies