Type Here to Get Search Results !

Click

अमेरिका: हिन्दू मंदिर की रक्षा करेंगे जावेद खान

वाशिंगटन, भारत में भले ही राजनैतिक दल जाति और धर्म को मुद्दा बनाकर अपना वोटबैंक बढ़ाने में लगे हों। लेकिन अमेरिका के इंडियानापोलिस में एक सबसे बड़े हिंदू मंदिर का कार्यभार मुंबई में जन्में मुस्लिम पुलिस ऑफिसर को सौंपा गया है।
इसे अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले देश में धार्मिक असहिष्णुता के बढ़ते खतरे के बीच विभिन्न धर्मों में सहयोग और सामाजिक सद्भाव का उदाहरण माना जा रहा है। इंडियानापोलिस में हिंदू मंदिर के डायरेक्टर ऑफ सिक्योरिटी चुने गए जावेद खान, लोकल पुलिस डिपार्टमेंट के हैं।



कौन हैं जावेद खान:
- जावेद खान ताइक्वांडो में 8-डिग्री ब्लैक-बेल्ट और किक बॉक्सिंग चैंपियन हैं।
- लेफ्टिनेंट जावेद खान का जन्म मुंबई में हुआ और पुणे में ये पले-बढ़े।
- 2001 में खान अमेरिका जाकर बस गए थे।


खान ने बताया कि कुछ साल पहले उनकी बेटी ने इसी मंदिर में एक तेलुगू लड़के से शादी की थी। उसके बाद वह मंदिर के लोगों से मिले और उन्हें महसूस हुआ कि मंदिर में सुरक्षा की जरुरत है। इसके बाद मैंने अपनी सेवाएं देने की पेशकश की। इस मंदिर का औपचारिक तौर पर उद्घाटन समारोह पिछले साल हुआ था, जिसमें देश के बड़े नेताओं ने शिरकत की थी। 10 मिलियन डॉलर के खर्च पर यह मंदिर बनाया गया था।(हिंदीन्यूज24 से)

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies