कोण्डागांव। जिला पुलिस ने जिले की युवती को प्रदेश के बाहर ले जाकर बेचने की आरोपी दूसरी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। मानव दुर्व्यपार करने वाली इस शातिर महिला ने एक अन्य महिला के साथ मिलकर जिले की युवती को उत्तर प्रदेश के हाथरस में बेच दिया था।
बीते 20 जून को ग्राम केरावाही से एक गुुम बालिका की रिपोर्ट थाना कोतवाली में आयी थी। जिस पर गुम इंसान कायम कर पुलिस ने मामला विवेचना में लिया था। गुम युवती उप्र के जनपद हाथरस से बरामद हुई थी। इस मामले में एक आरोपी महिला कल्पना मण्डल को 4 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। वहीं एक अन्य फरार महिला आरोपी टीना विश्वास पति कृष्णा विश्वास (21) ग्राम ढेबगुडा ,उमरकोट (ओडिशा) से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार टीना विश्वास द्वारा कल्पना मण्डल के साथ मिलकर जिले की आदिवासी युवती को बहला फुसला कर मथुरा मंदिर दर्शन घूमाने के बहाने ले जाकर बसई कांजी जिला हथरस उत्तर प्रदेश में 30हजार रुपए में एक व्यक्ति को बेच देना स्वीकार किया गया। उक्त महिला को गिरफ्तारी के बाद पुलिस रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव संतोष सिंह द्वारा इस तरह के मानव दुर्व्यपार (टे्रफिकिंग) पर रोक लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारीयों को सजग रहने व तत्काल कार्यवाही करने हिदायत दिया गया। खबर यूपीयूके लाइव से साभार